No Slide Found In Slider.
देश

प्राथमिक विद्यालय वामुनभुई के सचिव केवल चंद्र भद्र के निधन पर शोक सभा आयोजित

No Slide Found In Slider.

प्राथमिक विद्यालय वामुनभुई के सचिव केवल चंद्र भद्र के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बीते 21 जनवरी की सुबह उनके देहावसान के बाद शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया। इसी क्रम में 26 जनवरी को विद्यालय परिसर में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा का आयोजन विभिन्न विद्यालयों के सहायक अध्यापकों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक तापस राय ने स्व. केवल चंद्र भद्र के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय के विकास और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसे शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि स्व. भद्र ने इसी विद्यालय में शिक्षा की मजबूत नींव रखी थी।

तापस राय ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार को, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में उपस्थित सभी शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button