सेवा संकल्प अभियान के तहत बिथरी चैनपुर में लगा ‘सेवा सेतु’ शिविर

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं के निस्तारण पर रहा जोर
बिथरी चैनपुर, बरेली।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विकास खंड बिथरी चैनपुर में ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीणों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बृजेश कुमारी, बीडीओ/एआर कोऑपरेटिव श्री बृजेश परिहार, एडीओ पंचायत श्री शिखर गुप्ता तथा प्रभारी कृषि बीज भंडार केंद्र श्री विजय गंगवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामवासी भी शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं पात्रता के संबंध में जानकारी दी।आयोजकों के अनुसार, ‘सेवा सेतु’ शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं जनसुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।






