No Slide Found In Slider.
देश

सारण में पुलिस जवान पर शराब के नशे में महिला परिचारी से अभद्रता का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर हिरासत

Saran Police News: महिला परिचारी से अभद्रता के आरोप में जवान हिरासत में

No Slide Found In Slider.

सारण जिले में पुलिस विभाग की छवि को आघात पहुंचाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस केंद्र में तैनात एक पुलिस जवान पर शराब के नशे में महिला परिचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को एसएसपी को सूचना मिली कि पुलिस केंद्र में तैनात पीटीसी जवान कन्हैया तिवारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था और महिला परिचारी से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा था। मामला महिला सम्मान और विभागीय अनुशासन से जुड़ा होने के कारण इसे बेहद गंभीर माना गया।

सूचना मिलते ही एसएसपी विनीत कुमार ने नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त विभागीय दंड दिया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button