दो दोस्तों के बीच लाइटर बना जान का दुश्मन! मामूली विवाद में कार से कुचलकर हत्या, डैशकैम से हुआ खुलासा
लाइटर को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की जान ली।
नई दिल्ली। बेंगलुरु में दो दोस्तों के बीच क्रिकेट के मैदान पर शुरू हुई लड़ाई हत्या तक पहुंच गई। लाइटर को लेकर छिड़ा विवाद हाथापाई तक पहुंचा, इसके बाद बीयर की बोतल से दोनों ने हमला किया।
पुलिस के मुताबिक, प्रशांत (33) और रोशन हेगड़े (37) के बीच एक क्रिकेट मैच के बाद कहा-सुनी शुरू हुई। वे दोनों खुले मैदान में बैठकर बीयर पी रहे थे। नशे में रोशन हेगड़े ने प्रशांत को मार डाला।
लाइटर की लड़ाई ने ली एक दोस्त की जान
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत और रोशन हेगड़े के बीच झगड़ा सिगरेट जलाने के लिए लाइटर को लेकर शुरू हुआ। ये झगड़ा जल्दी ही हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों ने एक-दूसरे पर बीयर की बोतल से हमला किया।
पुलिस के मुताबिक, प्रशांत (33) और रोशन हेगड़े (37) के बीच एक खेल के मैदान में क्रिकेट मैच के बाद कहा-सुनी हो गई। यह कहा-सुनी जल्दी ही हाथापाई में बदल गई, और दोनों आदमी एक छोटी सी बात पर एक-दूसरे को धक्का देने और गाली-गलौज करने लगे।
पुलिस ने जानकारी में बताया, प्रशांत के फुटरेस्ट पर खड़ा होने के बावजूद, हेगड़े ने तेज स्पीड में गाड़ी चला दी। उसने गाड़ी को पहले एक पेड़ से और फिर एक कंपाउंड की दीवार में टक्कर मारी। इस टक्कर से प्रशांत को सिर और सीने में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की हिरासत में रोशन हेगड़े
पुलिस ने बताया, यह पूरी घटना कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिससे आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कार भी जब्त कर ली गई है।




