No Slide Found In Slider.
Breaking News

माघ मेला 2026: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालु

Maha Magh Mela 2026 | Crores of Devotees Take Holy Dip at Sangam

No Slide Found In Slider.

माघ मेला में संगम की पवित्र रेती पर सनातन धर्म की एकता का दिव्य और भव्य प्रदर्शन जारी है। माघ के प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी, और वसंत पंचमी के बाद भी श्रद्धालियों का आगमन लगातार जारी है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी का आस्थावानों ने पूरी तरह लाभ उठाया।

मेला प्रशासन के अनुसार, सोमवार को लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जबकि मंगलवार को 80 लाख से अधिक लोग इस पुण्य कर्म में सम्मिलित हुए। प्रशासन ने यह भी दावा किया कि माघ मेला के दौरान अब तक लगभग 20 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर सनातन धर्म की पताका फहराई

स्नान के साथ-साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक प्रवचन और आध्यात्मिक आयोजनों का आयोजन भी चल रहा है, जो आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि माघ मेला इस बार भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button