No Slide Found In Slider.
Breaking News

गोरखपुर। रामगढ़ताल: नया सवेरा फेज-02 जीडीए को हस्तांतरित, 2.7 किमी ताल फ्रंट तैयार

Ramgarh Tal Beautification | Naya Savera Phase-02 Handed Over to GDA

No Slide Found In Slider.

गोरखपुर। रामगढ़ताल सुंदरीकरण परियोजना के तहत विकसित नया सवेरा फेज-02 का गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण के छह माह बाद अधिकारिक रूप से हस्तांतरण ले लिया है। इस अवसर पर जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया।

इस हस्तांतरण के बाद 1000 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-01 और 1700 मीटर लंबे नया सवेरा फेज-02 को जोड़कर कुल 2700 मीटर लंबे भव्य ताल फ्रंट का निर्माण संभव हो गया है। अब शहरवासियों को रामगढ़ ताल के किनारे ढाई किलोमीटर से अधिक लंबे ताल फ्रंट पर सुकून और मनोरंजन का नया ठिकाना मिलेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल शहर की शहरी सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे। जीडीए ने इस परियोजना को और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए आगे और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने की योजना बनाई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button