No Slide Found In Slider.
देश

आगरा।जनवरी की विदाई में दिसंबर जैसा ठंडा मिजाज, कोहरे और बादलों से गिरा तापमान

आगरा।जनवरी के अंत में बढ़ी ठंड, कोहरे और बादलों से तापमान में गिरावट

No Slide Found In Slider.

 आगरा।जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने एक बार फिर दिसंबर जैसा सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार रात से छाया घना कोहरा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक नहीं छंट सका। आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

सुबह के समय सूरज के दर्शन नहीं होने से लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। सर्द हवाओं और ठिठुरन के चलते जनजीवन पर ठंड का स्पष्ट असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बुधवार की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है। बादलों और कोहरे की चादर के कारण आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी जैसे इलाकों में नजारा पहाड़ी क्षेत्रों, खासतौर पर मसूरी जैसा नजर आया।

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए घरों में एक बार फिर रूम हीटर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button