देश
नई दिल्ली स्टडी का दावा: लंबे समय तक कीटो डाइट से बढ़ सकता है फैटी लिवर और ब्लड शुगर का खतरा
नई दिल्ली नई स्टडी: कीटो डाइट से फैटी लिवर और ब्लड शुगर का खतरा
नई दिल्ली वजन घटाने के लिए कीटो डाइट का चलन आजकल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। यह डाइट कम समय में वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए लोकप्रिय है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ के वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च ने इस डाइट को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
अध्ययन के अनुसार, कीटो डाइट भले ही वजन बढ़ने से रोकने में मदद करती है, लेकिन लंबे समय तक इसका पालन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। शोध में पाया गया कि लगातार कीटो डाइट लेने से फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वजन घटाने के लिए अपनाई जाने वाली किसी भी डाइट को लंबे समय तक बिना चिकित्सकीय परामर्श के जारी रखना खतरनाक साबित हो सकता है।






