बरेली
बरेली।बारादरी: नवविवाहिता से दुष्कर्म, पति और सास पर भी केस दर्ज
बरेली।बारादरी में नवविवाहिता से दुष्कर्म, देवर- पति- सास पर केस दर्ज

बरेली।
बारादरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ उसके देवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शादी के महज 20 दिन बाद ही आरोपी देवर ने महिला को कमरे में अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने जब इस घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी तो उन्होंने उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया। पति ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह आत्महत्या कर लेगा।
महिला ने थाने जाने की बात कही तो पति और सास ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
बारादरी पुलिस ने मामले में आरोपी देवर, पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।






