No Slide Found In Slider.
देश

सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छह हाइवा वाहन जब्त

No Slide Found In Slider.

जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए छह हाइवा वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई भड़गांव-नांदगांव मार्ग पर स्थित बीटीआईपीएल प्लांट में की गई, जहां डंपिंग प्लांट की आड़ में लंबे समय से अवैध बालू का कारोबार संचालित हो रहा था।

उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद को गुप्त सूचना मिली थी कि सेन्हा थाना अंतर्गत भड़गांव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद उपायुक्त के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और बालू कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जब्त किए गए वाहनों की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button