No Slide Found In Slider.
देश

गोसाईंगंज रेलवे क्रासिंग पर पुलिस उप निरीक्षक और गेटमैन में विवाद, ट्रेन खड़ी रही स्टेशन पर

No Slide Found In Slider.

शुक्रवार शाम गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग संख्या 94 पर पुलिस उप निरीक्षक और गेटमैन के बीच कहासुनी हो गई। उस समय क्रासिंग पर स्कूली बच्चों के वाहन सहित कई गाड़ियां कतार में खड़ी थीं।

विवाद के चलते काफी देर तक गतिरोध बना रहा और गंगा सतलज एक्सप्रेस स्टेशन पर ही खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर गेटमैन अशोक कुमार यादव रेलवे फाटक बंद कर रहे थे। इसी दौरान उप निरीक्षक कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच बहस हो गई।

इस घटना से न केवल यातायात प्रभावित हुआ बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई गई है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button