देश
कानपुर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड

कानपुर शहर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिन की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे सड़कों पर सुबह से ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया।
सुबह करीब 9 बजे बारिश के साथ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे लोगों को ठंड और गलन का अहसास और बढ़ गया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण आम जनजीवन पर भी असर देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव दर्ज किया गया है। इसके प्रभाव से पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।






