No Slide Found In Slider.
देश

होली से पहले अयोध्या से प्रमुख शहरों के लिए दौड़ेंगी लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बसें

No Slide Found In Slider.

होली पर्व से पहले अयोध्या से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के लिए लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

महाराष्ट्र के पूणे स्थित ईका कंपनी से निर्मित 13 इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष सात बसों की आपूर्ति शीघ्र की जानी है। प्रथम चरण में कुल 20 लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक बसों को संचालन में लाने की योजना है।

परिवहन निगम के अनुसार, बसों के आगमन के लगभग 10 दिन बाद इनका ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इससे पहले इन बसों के संचालन के लिए चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अयोध्या धाम बस स्टेशन परिसर में ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रिक बसों की तकनीक, चार्जिंग व्यवस्था और सुरक्षित संचालन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम माना जा रहा है। परिवहन निगम का दावा है कि इन बसों के जरिए लंबी दूरी की यात्रा में ईंधन खर्च और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button