बरेली: शादी से 15 दिन पहले 12 लाख दहेज न मिलने पर रिश्ता तोड़ा, FIR दर्ज

photo_2026-02-06_17-26-13
No Slide Found In Slider.

बहेड़ी (बरेली)।
शादी से महज दो सप्ताह पहले दहेज में 12 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। अचानक रिश्ता टूटने से दुल्हन पक्ष की शादी की सभी तैयारियां अधूरी रह गईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव पुनई निवासी हरी सिंह गुर्जर, पुत्र ख्यालीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष 13 जनवरी को उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता अनुज, पुत्र कृष्णपाल निवासी संतोष गौटिया, थाना बहेड़ी के साथ तय किया था। रिश्ते के दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से ढाई लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान दिया गया था।

इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तारीख 21 फरवरी तय की गई। शादी तय होने के बाद हरी सिंह ने विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

आरोप है कि शादी से कुछ समय पहले दूल्हा पक्ष के अनुज, उसके पिता कृष्णपाल, चाचा जुगेंद्र फौजी, दादा हरपाल, चाची हीरा और बुआ शकुंतला ने दहेज में 12 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी। जब दुल्हन पक्ष ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और विवाह से इनकार से जुड़े आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

You may have missed