No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली के भुता में एक वर्षीय बेटे की हत्या, आरोपी पिता ने कहा—‘मेरा नहीं था बच्चा’

No Slide Found In Slider.

बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पिता ने अपने एक वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

‘मेरा बेटा नहीं था’— आरोपी का दावा

पुलिस पूछताछ में आरोपी सोमपाल ने दावा किया कि मृतक वरुण उसका बेटा नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी के कथित प्रेमी से पैदा हुआ था। उसने बताया कि उसे पत्नी पर लंबे समय से शक था और इसी को लेकर मन में आक्रोश था।

बताया गया कि वह पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद करता था। बड़े बेटे अरुण (5 वर्ष) को अपना मानते हुए उसने कहा कि छोटा बेटा उससे नहीं मिलता था।

पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

मृतक की मां रामबेटी ने अधिकारियों को बताया कि उसका पति शराब का आदी है और अक्सर शक के आधार पर उसके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह अपने मायके, थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव बोनी में रह रही थी।

घटना से पहले आरोपी मायके पहुंचा और दोनों बच्चों को अपने साथ गांव अठाना ले गया। देर रात उसने छोटे बेटे की हत्या कर शव तालाब किनारे छिपा दिया।

खेत से हुई गिरफ्तारी

रामबेटी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तालाब से शव बरामद किया। पहचान के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गांव के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया।

भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button