No Slide Found In Slider.
Breaking News

नकली पासपोर्ट पर 7 साल अमेरिका में रहा युवक, दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटते ही गिरफ्तार; एजेंट की तलाश तेज

No Slide Found In Slider.

हरियाणा के अंबाला निवासी आकाश कुमार को फर्जी पासपोर्ट के सहारे अमेरिका में सात वर्षों तक रहने के बाद दिल्ली लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह 9 फरवरी को इमरजेंसी सर्टिफिकेट के आधार पर भारत वापस आया था। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर उसे हिरासत में लिया गया।

जांच में पाया गया कि उसके पासपोर्ट पर भारत से प्रस्थान के वैध रिकॉर्ड मौजूद नहीं थे, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह नकली पासपोर्ट के जरिए अमेरिका गया था। इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाने में उसके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

आरोपी ने खुलासा किया कि 25 अप्रैल 2019 को वह दिल्ली से किसी अन्य व्यक्ति के पासपोर्ट पर विदेश गया था। उसके पास वैध वीजा नहीं था, इसलिए उसने एक एजेंट से संपर्क किया। एजेंट ने उसे दूसरा पासपोर्ट उपलब्ध कराया, जिसमें जन्म तिथि, जन्म स्थान और पता परिवर्तित था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से फर्जी पासपोर्ट की कॉपी भी बरामद की गई। इससे स्पष्ट हुआ कि उसने भारतीय इमिग्रेशन को गुमराह कर अवैध रूप से विदेश यात्रा की।

इमिग्रेशन विभाग ने आरोपी को आवश्यक दस्तावेजों सहित आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब उस एजेंट की तलाश में जुटी है, जिसने धन लेकर नकली पासपोर्ट उपलब्ध कराया था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे कितनी बार विदेश यात्राएं कीं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button