No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, स्नानघर में चल रही भट्टी का भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में छापेमारी की। मोहल्ला गिहार बस्ती में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दीपू नामक आरोपी को उसके घर के पास बने स्नानघर में कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया।

छापे के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए लंबे समय से अवैध शराब तैयार कर बेच रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इससे पूर्व भमोरा थाना क्षेत्र के ललितापुर गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ा था। उस कार्रवाई में 20 लीटर अवैध शराब और उपकरण बरामद किए गए थे, जबकि मौके पर लगभग 40 लीटर लहन नष्ट किया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button