महाशिवरात्रि: बरेली में दो दिन भारी वाहनों की नो-एंट्री, रोडवेज बसों के लिए भी डायवर्जन

महाशिवरात्रि के मद्देनजर बरेली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। शहर में शनिवार रात नौ बजे से रविवार रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग चुनें और केवल आवश्यक होने पर ही वाहन का उपयोग करें।
प्रवेश पर प्रतिबंधित मार्ग
-
परसाखेड़ा रोड नंबर एक
-
बिलवा पुल
-
लालपुर कट
-
विलयधाम
-
नवदिया झादा
-
ट्रांसपोर्ट नगर
-
रजऊ परसपुर तिराहा
-
रामगंगा तिराहा
-
बुखारा मोड़
इन सभी स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेंगे।
डायवर्जन रूट
-
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से: भारी वाहन व रोडवेज बसें जो बदायूं की ओर जा रही हैं, वे झुमका तिराहा → बड़ा बाइपास → नवदिया झादा → फरीदपुर → फतेहगंज पूर्वी → दातागंज → देवचरा → भमोरा मार्ग से जा सकेंगी।
-
दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन: बड़ा बाइपास → झुमका → बिलवा → विलयधाम → फरीदपुर → फतेहगंज पूर्वी।
-
लखनऊ से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन: फरीदपुर → रजऊ परसपुर तिराहा → बड़ा बाइपास।
-
बदायूं की तरफ से आने वाले वाहन: भमोरा → देवचरा चौराहा → दातागंज → फतेहगंज पूर्वी → रजऊ परसपुर तिराहा → ट्रांसपोर्ट नगर।
रोडवेज बसों के लिए रूट
-
बदायूं और लखनऊ की ओर से आने वाली बसें रजऊ परसपुर तिराहा → सेटेलाइट बस अड्डा तक जा सकेंगी।
-
दिल्ली की ओर से आने वाली बसें मिनी बाइपास → इज्जतनगर → डेलापीर → सौ फुटा पूर्वी → सेटेलाइट बस अड्डा।
अलखनाथ मंदिर और कुदेशिया अंडरपास के आसपास
-
कुदेशिया अंडरपास से अलखनाथ मंदिर की ओर कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो और रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
-
किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर की ओर भी वाहन प्रवेश निषिद्ध।
-
श्यामगंज और बरेली कॉलेज गेट की ओर से कोई वाहन कालीबाड़ी की ओर नहीं जा सकेगा।
इस उपाय से मंदिरों के आसपास महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था दोनों नियंत्रित रहेगी।






