No Slide Found In Slider.
बरेली

होली पर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री

No Slide Found In Slider.

होली के चलते बरेली में दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की एंट्री बंद

होली पर्व के मद्देनजर बरेली शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने दो दिनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस अवधि में केवल एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

सभी एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेगा पुलिस बल

एसपी ट्रैफिक अकमल खान के मुताबिक, डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उद्देश्य यह है कि कोई भी भारी वाहन प्रतिबंधित अवधि में शहर के भीतर प्रवेश न कर सके।

इन मार्गों से नहीं हो सकेगा प्रवेश

डायवर्जन के दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर और रजऊ परसपुर तिराहा सहित कई प्रमुख एंट्री प्वाइंट से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
इसके अलावा रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भी भारी वाहनों को शहर में आने की अनुमति नहीं होगी।

बदायूं रूट के लिए वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की दिशा से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें, जिन्हें बदायूं की ओर जाना है, वे झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।

लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए रूट

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें, जिन्हें लखनऊ जाना है, वे बड़ा बाइपास, झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दिल्ली की ओर जाने का मार्ग

लखनऊ की दिशा से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर और रजऊ परसपुर तिराहा से होकर बड़ा बाइपास का उपयोग करना होगा।

बदायूं से बरेली आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बरेली में प्रवेश करना है, वे भमोरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी और रजऊ परसपुर तिराहा के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे।
वहीं दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास का इस्तेमाल करेंगे।

रोडवेज बसों के लिए अलग व्यवस्था

बदायूं और लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ परसपुर तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी।
जबकि दिल्ली की ओर से आने वाली बसें मिनी बाइपास, इज्जतनगर, डेलापीर और सौ फुटा पूर्वी मार्ग से सेटेलाइट बस अड्डे तक संचालित होंगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button