No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी

No Slide Found In Slider.

बरेली में होली 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या खुराफात को रोकने के लिए ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारी पुलिस बल की तैनाती

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसके तहत 4 एएसपी, 10 सीओ, 29 थाना प्रभारी, 32 निरीक्षक, 580 दरोगा, 1522 मुख्य आरक्षी व आरक्षी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा 3 कंपनी पीएसी, 1 कंपनी आरआरएफ, 5 क्यूआरटी, 169 क्लस्टर मोबाइल और 730 होमगार्ड को भी ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

91 जुलूसों पर रहेगी विशेष नजर

जिले में होली के अवसर पर कुल 91 जुलूस निकाले जाएंगे। इन सभी जुलूसों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। खासतौर पर संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाले जुलूसों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

3,173 स्थानों पर होलिका दहन

जिले में कुल 3,173 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नगर क्षेत्र के तीनों सर्किल में 867, आंवला में 446, फरीदपुर में 448, मीरगंज में 292, बहेड़ी में 463, नवाबगंज में 368 और हाइवे सर्किल में 289 स्थान शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लेगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button