No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

काम सीखकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

No Slide Found In Slider.

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव काकूनगला में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बहेड़ी कस्बे से फर्नीचर का काम सीखकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक के पिता शहदाब ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह शाम को काम सीखकर घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पहले ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों और कीमती सामान के आधार पर परिजनों की पहचान कर उन्हें हादसे की सूचना दी।

जैसे ही बेटे की मौत की खबर घर पहुंची, मां शाहंसा बी बेसुध हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और हर आंख नम नजर आई।

परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और परिवार की आर्थिक मदद के लिए फर्नीचर का काम सीख रहा था। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button