No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बरेली कोर्ट परिसर में दरोगा से भिड़े तीन लिपिक निलंबित, होली पर नशे में किया था हंगामा

No Slide Found In Slider.

बरेली के कोर्ट परिसर में होली के दिन नशे की हालत में हंगामा करने वाले तीन लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इन लिपिकों ने रिमांड ड्यूटी पर पहुंचे एक दरोगा के साथ अभद्र व्यवहार किया और वीडियो बनाए जाने का विरोध करते हुए उससे हाथापाई भी कर दी।

जानकारी के अनुसार होली के अवसर पर न्यायालय में अवकाश था, लेकिन रिमांड और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए रिमांड मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में तैनात तीन लिपिक शराब पी रहे थे। उसी समय वहां पहुंचे दरोगा ने रिमांड से संबंधित जानकारी के लिए उनसे पूछताछ की।

बताया जाता है कि नशे की हालत में लिपिकों ने दरोगा के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब दरोगा ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि लिपिकों ने दरोगा के साथ हाथापाई की और उनके स्टार भी नोच लिए।

दरोगा और लिपिकों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। बाद में मामला न्यायिक अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए। जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री मिलने और घटना की पुष्टि होने पर जिला जज ने तीनों आरोपी लिपिकों को निलंबित कर दिया।

यह मामला शनिवार को कोर्ट परिसर से बाहर सामने आया। फिलहाल इस मामले में समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button