No Slide Found In Slider.
बरेली

विद्या प्रवेश उत्सव व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का भव्य आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति

बरेली में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले विद्या प्रवेश उत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

No Slide Found In Slider.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार ने किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षकों ने इसमें भाग लेकर शिक्षा के विकास और संगठनात्मक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डी.सी. वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण में शिक्षा के प्रति समर्पण, सम्मान और प्रेरणा का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। उन्होंने टीईटी के मुद्दे पर 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए इसे अनिवार्य किए जाने को अव्यावहारिक बताते हुए इसका विरोध जताया।

इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को जरूरी बताते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान समाज और देश के भविष्य को दिशा देने में सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने संगठन की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय होने पर पूरा संगठन उसके समर्थन में खड़ा रहेगा।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार ने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा और किसी भी प्रकार के शोषण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान प्राप्त करने वालों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप पवार, बदायूं जिलाध्यक्ष अरुण पांडे, कासगंज जिलाध्यक्ष विकास कुमार, जिला मंत्री गिरजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्ट – देवेंद्र पटेल, बरेली

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button