No Slide Found In Slider.
बरेली

दिव्यांग महिला की फरियाद अनसुनी: एक साल से विरासत दर्ज कराने को भटक रही पुष्पा देवी, सांसद से लगाई गुहार

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल, बरेली

बरेली जनपद के मीरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरिया की रहने वाली दिव्यांग महिला पुष्पा देवी पिछले एक वर्ष से अपने दिवंगत पति की कृषि भूमि पर विरासत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे वह बेहद परेशान और निराश हैं।
पीड़िता पुष्पा देवी का आरोप है कि उन्होंने कई बार तहसील और संबंधित विभागों में प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। दिव्यांग होने के बावजूद उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
थक-हारकर अब उन्होंने स्थानीय सांसद से गुहार लगाई है और न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही उनकी विरासत दर्ज नहीं की गई, तो उन्हें अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों, बुजुर्गों और फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण किया जाए। इसके बावजूद इस तरह के मामले प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
वहीं, क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते ऐसे मामलों को लेकर आम जनता में नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो इसका असर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की छवि पर पड़ सकता है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button