वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी।

वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, डीएम-एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी।
📍 बरेली | रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल
बरेली में चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने परसाखेड़ा स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा इंतजाम और अभिलेखों के रखरखाव की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता को भी परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपकरण हमेशा चालू हालत में रहें और समय-समय पर उनकी जांच की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि वेयरहाउस की निगरानी में किसी प्रकार की कमी न रहे। संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता न हो।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






