No Slide Found In Slider.
बरेली

Bareilly News : स्कूल परिसर के कुएं में गिरा मासूम, छह साल के छात्र की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम।

No Slide Found In Slider.

Bareilly News : स्कूल परिसर के कुएं में गिरा मासूम, छह साल के छात्र की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम।

भुता क्षेत्र के आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में हादसा, खेलते समय कुएं के पास पहुंचा था छात्र
बरेली। जनपद के भुता थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। स्कूल परिसर में बने कुएं में गिरने से छह वर्षीय मासूम छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना भुता क्षेत्र के गांव अंगदपुर खमरिया निवासी लविश पुत्र टिंकू आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल, अदीनापुर में कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार सुबह स्कूल परिसर में मौजूद कुएं के पास वह पानी पीने गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा।
मासूम को कुएं में गिरता देख स्कूल स्टाफ और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद लविश को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। वहीं स्कूल परिसर में खुले कुएं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button