No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का निरीक्षण, CDO ने लंबित NOC जल्द जारी करने के दिए निर्देश।

No Slide Found In Slider.

बरेली में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का निरीक्षण, CDO ने लंबित NOC जल्द जारी करने के दिए निर्देश।

बरेली। मुख्य विकास अधिकारी बरेली ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत जनपद में स्थापित एवं निर्माणाधीन फूड प्रोसेसिंग इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्योगों की प्रगति, लंबित एनओसी एवं स्थानीय रोजगार सृजन को लेकर अधिकारियों और उद्यमियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने मै० गायत्री पल्सेस, मै० हरनामदास फूड्स, मै० आर.एस. महक तथा मै० कनकधाम फूड्स प्रा.लि. बरेली का निरीक्षण कर इकाइयों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों में लंबित एनओसी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अविलंब जारी कराया जाए, ताकि उद्योगों का संचालन और निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि वे जनपद के किसानों से अधिक से अधिक कच्चा माल खरीदें, जिससे स्थानीय कृषकों को बेहतर बाजार और उचित लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने उद्योग संचालकों को स्थानीय नवयुवक एवं युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
सीडीओ ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। शासन की मंशा के अनुरूप उद्योग एवं कृषि क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आर्थिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button