दो बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग महिला लापता, जेवर लेकर जाने का आरोप l

दो बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग महिला लापता, जेवर लेकर जाने का आरोप l
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के मड़िया चौधरी गांव का मामला, पति ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
रिपोर्ट देवेंद्र पटेल
बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम मड़िया चौधरी में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पड़ोसी युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी सुभाष पुत्र रामनाथ ने थाना क्योलड़िया में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 7 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र पुत्र कन्हैयालाल अपने भाई होतम सिंह और भतीजे सोमपाल पुत्र राम सिंह की मदद से उसकी पत्नी को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से जाते समय करीब तीन तोला सोने के जेवर और चांदी की पायल भी साथ ले गई। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। महिला अपने पीछे दो बच्चों अर्पित (13 वर्ष) और उर्मी को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।
परिजनों ने महिला और आरोपी युवक की काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने थाना क्योलड़िया पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई और पत्नी की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






