No Slide Found In Slider.
बरेली

तेज आंधी-तूफान से बरेली में जनजीवन प्रभावित, श्रीनगर आवास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर की कई कॉलोनियों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा

No Slide Found In Slider.

बरेली। मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर की कई कॉलोनियों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। कई इलाकों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी क्रम में पीलीभीत बाईपास स्थित वार्ड-65 श्रीनगर आवास कॉलोनी में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हो गया। कॉलोनी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज हवाओं के चलते अचानक हादसा हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली चली गई। कॉलोनीवासियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) के माध्यम से बिजली विभाग से तत्काल मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
कॉलोनी निवासी रवि दिवाकर, गजेंद्र पटेल एवं समरपाल यादव समेत अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए शीघ्र निस्तारण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में बिजली विभाग को प्राथमिकता के आधार पर मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए।

 

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button