No Slide Found In Slider.
बरेली

पंचायत चुनाव समय पर कराने या प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज

बिथरी चैनपुर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक, 19 मई को लखनऊ चलने की तैयारी

No Slide Found In Slider.

बरेली। विकासखंड बिथरी चैनपुर परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के प्रधानों और संगठन पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने अथवा वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में आगामी 19 मई को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन और प्रधानों के काफिले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए। प्रधानों का कहना था कि यदि पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं कराए जाते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों और ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर अनेक विकास योजनाएं और जनहित के कार्य चल रहे हैं। ऐसे में कार्यकाल समाप्त होने की स्थिति में विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है। संगठन ने सरकार से मांग की कि पंचायत प्रतिनिधियों के हितों और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 19 मई को बड़ी संख्या में प्रधान और संगठन से जुड़े प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचकर प्रदेश सरकार तक अपनी मांग मजबूती से रखेंगे। प्रधानों ने कहा कि यह केवल जनप्रतिनिधियों का मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था से जुड़ा विषय है।
बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने प्रधानों से एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में प्रधान उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, मनपुरिया केसरउद्दीन, मुशाहिद खान, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीत पटेल, प्रधान असलम, प्रधान श्याम बिहारी, प्रधान मोहम्मद आरिफ समेत बड़ी संख्या में प्रधान एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव, ग्राम विकास योजनाओं और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

रिपोर्ट देवेंद्र पटेल

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button