भोजीपुरा ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
भोजीपुरा ब्लॉक में पंचायत सहायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की प्राथमिक योजनाओं को धरातल पर उतारने में उल्लेखनीय कार्य कर मिसाल पेश की है।

भोजीपुरा ब्लॉक में पंचायत सहायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की प्राथमिक योजनाओं को धरातल पर उतारने में उल्लेखनीय कार्य कर मिसाल पेश की है। स्व-गणना सर्वे, किसान (फॉर्मर) रजिस्ट्री एवं आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पंचायत सहायकों ने जनपद और विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
बेहतर कार्य करने वाले पंचायत सहायकों को मंगलवार 12 मई 2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा एवं एडीओ पंचायत संजय दीक्षित ने पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
सम्मानित होने वाले पंचायत सहायकों में ग्राम पंचायत मुड़िया चेतराम की सोनम मौर्य, घंघोरा घंघोरी की शोभा पटेल, महेशपुर शिवसिंह की सोम्या सिंह, नौगवां घाटमपुर की प्राची, गोपालपुर अजीजपुर के सीनू गंगवार, जाफरपुर की किरन कुमारी, बोहित की रजनी सागर, लखमपुर के अमन कुमार एवं भैरपुरा खजुरिया के मो. इशाक शामिल रहे।
अधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायकों की मेहनत और सक्रियता से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। पंचायत स्तर पर हो रहे इस सराहनीय कार्य से विकास योजनाओं में तेजी आई है और आमजन को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
इस उपलब्धि पर विकास खण्ड भोजीपुरा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पंचायत सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






