No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बकरीद से पहले बरेली पुलिस अलर्ट: प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ी

Anurag Arya ने आगामी बकरीद और कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस कार्यालय में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

No Slide Found In Slider.

बैठक में सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी (CO) और थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर संभावित विवादों पर नजर रखें और पूर्व में डायल-112 पर आई शिकायतों की समीक्षा करें।
सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर रोक, मीट ढककर ले जाने के निर्देश
एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा कि खुले या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी। कुर्बानी के बाद मीट को पूरी तरह ढककर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
पुलिस अधिकारियों को ईदगाहों और नमाज स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाने को कहा गया। साथ ही पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कुर्बानी के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से बचने की अपील
बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसएसपी ने कहा कि कुर्बानी से जुड़े वीडियो या संवेदनशील सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट न की जाए। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट डालने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों को स्थानीय धर्मगुरुओं, शांति समिति के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
ट्रैफिक और जनसुनवाई व्यवस्था पर भी फोकस
बैठक में कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का अंकन जनसुनवाई रजिस्टर में अनिवार्य रूप से किया जाए और पारिवारिक विवादों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
सभी सीओ को प्रतिदिन कम से कम एक पुलिस चौकी का निरीक्षण करने और नियमित जनसुनवाई कराने के निर्देश दिए गए। डायल-112 वाहनों पर उपलब्ध रजिस्टर में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों का विवरण दर्ज करने और रिपोर्ट थाने में जमा कराने के भी आदेश दिए गए।
बैठक में एसपी सिटी Manush Pareek, एसपी दक्षिण Anshika Verma, एसपी उत्तरी Mukesh Chandra Mishra समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button