No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

बरेली ब्रेकिंग : जेल से फरार उम्रकैदी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 25 हजार का इनामी था बदमाश

बरेली। जनपद बरेली में केंद्रीय कारागार से फरार हुए आजीवन कारावास की सजा काट रहे 25 हजार रुपये के इनामी बंदी को इज्जतनगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिनेश 22 जून को केंद्रीय कारागार बरेली में खेती कार्य के दौरान पानी पीने का बहाना बनाकर फरार हो गया था। उसके फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

देर रात इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि फरार बंदी नैनीताल हाईवे क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दबोचा गया

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने जेल से फरार होने और पुलिस पर फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफल कार्रवाई को बरेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि फरार उम्रकैदी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button