No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेश

पूरन लाल लोधी के स्वागत में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, जगह-जगह हुआ अभिनंदन

- भाजपा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का प्रथम बरेली आगमन।

No Slide Found In Slider.

– नरियावल में फूल-मालाओं, गुलदस्तों और कमल पुष्प से हुआ भव्य स्वागत।

– कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्वागत स्थल बना शक्ति प्रदर्शन का केंद्र।
– संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा।

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम बरेली आगमन पर रविवार को नरियावल में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों और कमल पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में गगनभेदी नारे गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह उत्साह से सराबोर रहा।

बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पूरन लाल लोधी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को ब्रज क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

अपने स्वागत से अभिभूत पूरन लाल लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी और पुराने व नए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाया जाएगा।

स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास पटेल, जिला पंचायत सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, बीडीसी चोखेलाल, नरियावल मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल, विधान परिषद सदस्य भोरन लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर और मालाओं से लादकर अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का संकेत था कि ब्रज क्षेत्र में भाजपा संगठन नए नेतृत्व के साथ और अधिक मजबूती की ओर बढ़ रहा है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button