No Slide Found In Slider.
बरेली

वन महोत्सव सप्ताह: अलखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

No Slide Found In Slider.

वन महोत्सव सप्ताह: अलखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरेली। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं नेचर्स मित्र वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से रविवार को अलखनाथ मंदिर परिसर में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को तुलसी, आम, नींबू और अमरूद के पौधे वितरित किए गए। बरेली रेंज के रेंज ऑफिसर वैभव चौधरी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्राप्त पौधों को अपने घर, आंगन अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलन मजबूत हो सके।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर योगिता ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का संदेश दिया।

नेचर्स मित्र वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर भावना सिंह तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के महानगर संयोजक सुदीप ने कहा कि समाज में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए ऐसे पौध वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव नगर कार्यवाह ज्ञानदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत युवा शक्ति प्रमुख पुष्पेंद्र, भाग संयोजक प्रत्युष, प्रेम शंकर, नगर संयोजक मनोज मेहरा, विवेक अग्रवाल, अरविंद परमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से जी.पी. अमरेश, हृदेश, शिवम चौधरी एवं विभागीय टीम ने पौध वितरण में सक्रिय सहयोग किया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button