No Slide Found In Slider.
देश

Bareilly News: बरेली में मलेरिया मरीज 200 के पार, आज से शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान

बरेली में मलेरिया मरीज 200 के पार, आज से शुरू हुआ घर-घर दस्तक अभियान

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल | बरेली

बरेली। जिले में संचारी रोगों का खतरा लगातार बना हुआ है। जनवरी 2026 से अब तक बरेली में मलेरिया के 204 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं पूरे बरेली मंडल में मलेरिया मरीजों की संख्या 750 के करीब पहुंच गई है। सबसे अधिक 375 मामले बदायूं जिले में दर्ज किए गए हैं।

मलेरिया और डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार से दस्तक अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान पहले से संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ मिलकर 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनकी मलेरिया और डेंगू की जांच कराएंगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग, झाड़ियों की सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके और संक्रमण फैलने से पहले उस पर नियंत्रण पाया जा सके।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 550 से अधिक मलेरिया के मामले सामने आए थे। इसकी तुलना में इस वर्ष अब तक मरीजों की संख्या कम है, जिससे स्थिति नियंत्रण में मानी जा रही है। फिर भी लगातार मिल रहे नए मामलों को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार आने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि आमजन भी अभियान में सहयोग करेंगे तो मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button