No Slide Found In Slider.
देश

Bareilly News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Bareilly News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत प्रमुख सचिव ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट: देवेंद्र पटेल | बरेली

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जनपद बरेली में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सौरभ बाबू, आईएएस, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद बरेली के नोडल अधिकारी ने विकास खंड फरीदपुर की ग्राम पंचायत हृदयपुर उर्फ अंधरपुरा स्थित वृहद गौशाला, वीरपुर (इलाका मेहतरपुर) में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों के साथ पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों को “सहजन वाटिका” के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत प्रमुख सचिव ने विकास खंड फरीदपुर की ग्राम पंचायत केसरपुर स्थित वन विभाग द्वारा संचालित केसरपुर पौधशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, रखरखाव, सिंचाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को पौधशाला के बेहतर संचालन एवं पौधों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

 

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button