No Slide Found In Slider.
देश

बरेली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बीडीए परिसर में हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने लगाए पौधे

बरेली: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बीडीए परिसर में हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने लगाए पौधे

No Slide Found In Slider.

रिपोर्ट : देवेंद्र पटेल, बरेली
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वन महायज्ञ-2026 एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-8 स्थित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे (आईएएस) एवं चंद्रपुर बिचपुरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरव सिंह अरमान ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
बीडीए की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्र का विस्तार करना, स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना तथा जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button