No Slide Found In Slider.
बरेली

बरेली में नकटिया पुल के नीचे गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में आक्रोश; पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घटना

No Slide Found In Slider.

बरेली में नकटिया पुल के नीचे गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों में आक्रोश; पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घटना

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में नकटिया पुल के नीचे गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। सावन माह शुरू होने से ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े ऐसे मामलों में प्रशासन को तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button