No Slide Found In Slider.
Breaking News

बरेली में रक्षाबंधन की रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका।

No Slide Found In Slider.

बंसी नगला में रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सचिन कश्यप को घेरा; गले समेत शरीर पर किए कई वार, पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

बरेली। रक्षाबंधन की रात बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बंसी नगला निवासी सचिन कश्यप पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने सचिन को घेरकर उसके गले समेत शरीर पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सचिन जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी और तीन बच्चों को छोड़ गया है।

दो महीने पुराने विवाद से जोड़कर देखी जा रही वारदात

परिजनों के मुताबिक सचिन का करीब दो महीने पहले पड़ोस के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात कही जा रही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अंदर ही अंदर रंजिश बनी हुई थी। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या के संभावित कारणों में शामिल कर जांच कर रही है।

इसके अलावा सट्टे की पर्ची को लेकर हुए एक विवाद और दोस्त के भाई की पिटाई से जुड़े मामले की भी चर्चा सामने आई है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अलग-अलग पहलुओं और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है।

सीओ द्वितीय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

वारदात की जानकारी मिलने के बाद सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह की गहनता से जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button