फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने राहुल वाल्मीकि एवं मंत्री बने आजाद कुमार

बरेली। आज एक मई को पूर्व घोषणा अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप की अध्यक्षता में विकासखंड परिसर फरीदपुर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री महेश चंद वाल्मीकि ने प्रस्ताव रखा कि विकासखंड फरीदपुर संघ की ब्लॉक शाखा का विस्तार नहीं किया गया है जो आज कर दिया जाए। बैठक में उपस्थित सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक शाखा फरीदपुर के पदाधिकारियों को निर्वाचित/मनोनीत कर दिया गया है। समस्त पदाधिकारियों ने इसका समर्थन किया सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार ब्लॉक शाखा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से राहुल देव वाल्मीकि को एवं ब्लॉक महामंत्री के पद पर आजाद कुमार को मनोनीत/निर्वाचित किया गया
मनोनीत/निर्वाचित संघ पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी महोदय श्री राम शंकर सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) ख्वाजा अहमद को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से रविंद्र कश्यप, रनवीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह कोली, आदर्श वाल्मीकि, ज्ञान बाबू वाल्मीकि, मो0 शाहीन, संतोषी देवी, शिवानी आदि।