बरेली जोन की महिला टीम ने मेरठ में लहराया परचम
यूपी पुलिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतीं विजेता शील्डें, कई पदक बटोरे

बरेली। मेरठ में 28 अप्रैल से 01 मई 2025 तक आयोजित द्वितीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंग, भारोत्तोलन एवं योगा प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की 14 टीमों से करीब 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बरेली जोन की महिला टीम ने पावर लिफ्टिंग और भारोत्तोलन में विजेता शील्ड जीतकर न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया, बल्कि खेल भावना और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। टीम की प्रभारी उप निरीक्षक मधु कश्यप रहीं। टीम के कोचों में मुख्य आरक्षी तारिक, अजय कुमार, नईम अहमद और मधु कश्यप शामिल रहे।
उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी:
रजनी (महिला आरक्षी, बिजनौर): पावर लिफ्टिंग – गोल्ड
नईम अहमद (मुख्य आरक्षी, मुरादाबाद): दक्षिण एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स, कर्नाटका – 400 मीटर बाधा दौड़ – तीसरा स्थान
(मेरठ में कोच के रूप में भी सराहनीय योगदान)
कमल सिंह (आरक्षी, बरेली): योगा – ब्रोंज
अन्य पदक विजेता खिलाड़ी:
1. मधु कश्यप (उ0नि0, मुरादाबाद) – योगा – सिल्वर
2. रमा यादव (मुख्य आरक्षी, मुरादाबाद) – योगा – सिल्वर
3. आशा (महिला आरक्षी, मुरादाबाद) – भारोत्तोलन – गोल्ड
4. उर्वशी (महिला आरक्षी, पीलीभीत) – पावर लिफ्टिंग – गोल्ड
5. कविता शर्मा (महिला आरक्षी, बदायूं) – भारोत्तोलन – गोल्ड
6. मीनाक्षी (महिला आरक्षी, पीलीभीत) – योगा – ब्रोंज
7. आरती (महिला आरक्षी, बरेली) – भारोत्तोलन – सिल्वर
8. रंजना (महिला आरक्षी, बरेली) – भारोत्तोलन – ब्रोंज
9. अमन सिंह (आरक्षी, शाहजहांपुर) – योगा – ब्रोंज
10. हरीश (आरक्षी, बिजनौर) – पावर लिफ्टिंग – ब्रोंज
11. सतेन्द्र (मुख्य आरक्षी, बरेली) – योगा – ब्रोंज
12. अजीत (आरक्षी, बिजनौर) – पावर लिफ्टिंग – ब्रोंज
13. संजीव (आरक्षी, शाहजहांपुर) – योगा – सिल्वर
एडीजी ने दी शुभकामनाएं
बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री रमित शर्मा ने बरेली में जोन कार्यालय में सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ाते हैं, बल्कि पुलिस बल की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करते हैं।






