भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई ,सारे वादे झूठे: भगवत सरन

बरेली। नवाबगंजः सपा के पीछे जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि भाजपा के सारे वादे झूठे हैं। अब जनता निगाह सपा की ओर है। कार्यकर्ता आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट जाए और पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर जाकर बताए।
रविवार को इनायतपुर गांव में आयोजित हुए सपा के पीडीए जनसंद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सारे वादे हवा हवाई साबित हुए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से जाम आदमी परेशान है। किसानों को उनकी फरसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। वही प्रदेश की योगी सरकार लोगों को आपस में लड़ा कर भाईचारा खत्म करने में लगी है। अब लोगों की निगाह सपा के ऊपर है। उन्होंने कहा कि अगर दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक इकट्ठे हो गए तो प्रदेश में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर उन्हें छला गया है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता से खोखले वादे करने वालों को सबक सिखाने का आवाह किया। सपा के जिला महासचिव संजीव यादव, योगेश यादव, रवीन्द्र गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, नरोत्तम दास गंगवार उर्फ मुन्ना, अनिल गंगवार ग्राम प्रधान ओमेन्द्र गंगवार, तेज प्रकाश गंगवार आदि मौजूद रहे। मीरगंजः नगर के एक बैंकट हाल में समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया। फिरोज खान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिरोज खान ने विधायकी के संभावित प्रत्याशियों का इंटरव्यू भी लिया। संगठन की समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के विशेष दूत फिरोज खान ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली हैं। पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की समीक्षा कर रही हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसका दायित्व समझाया जा रहा हैं। निश्चित रूप में आगामी चुनाव में सपा अपनी प्रचंड जीत को दोहरायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीडीए के तरह समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने साथ लेकर चल रही हैं। इस दौरान उन्होंने विधायकी के चुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व विधायक शराफत यार खान, शीशगढ़ चेयरमैन जाहिद हुसैन हाजी गुड्डू, भद्रसेन गंगवार, मनोहर सिंह पटेल, नावेद खान, राम बहादुर वर्मा आदि दावेदारों ने आवेदन किया। जिस पर प्रभारी ने साक्षात्कार भी लिया। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव, नगर निगम पार्षद गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव कोषाध्यक्ष अशोक यादव आदि मौजूद रहे।