No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली में धूमधाम से मनाया गया पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस

No Slide Found In Slider.

बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस रविवार को बिथरी चैनपुर विकासखंड परिसर में स्थित जिला कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संघ के जिलाध्यक्ष श्री राम लाल कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में आंवला के पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि और बिथरी चैनपुर के ब्लॉक प्रमुख पति श्री हरेंद्र पटेल एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष श्री राम लाल कश्यप ने संघ की अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख किया। पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र कश्यप ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उच्च अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पति श्री हरेंद्र पटेल ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत और लगन की प्रशंसा की और स्वच्छता के क्षेत्र में जनपद बरेली का नाम रोशन करने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को पूर्व सांसद, ब्लॉक प्रमुख पति और जिलाध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ कार्यालय में एक वृक्ष रोपकर पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला महामंत्री महेश चंद्र वाल्मीकि, रनवीर सिंह पटेल,  राजेंद्र सिंह कोली, ओमप्रकाश गंगवार, ज्ञान बाबू वाल्मीकि,  सर्वेश कुमार मौर्य, तेजपाल पटेल,  राजवीर गंगवार,  आनंद प्रकाश धानुक,  अजीत यादव,  संतराम दिवाकर,  हेतराम राजपूत,  अरविंद शर्मा,  छोटेलाल वाल्मीकि,  नन्हेंलाल वाल्मीकि,  हरनारायण राजपूत,  नरेश भारती,  जोगेंद्र सिंह, राजपाल राजपूत, श्रीपाल वर्मा, संतोषी देवी,  विमला वर्मा,  शिवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह आयोजन स्वच्छता और सामुदायिक सहयोग के प्रति कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button