No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

चुनावी रंजिश में हमला करने वाला प्रधान का पति गिरफ्तार

No Slide Found In Slider.

बरेली। चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रहस्यमय ढंग से हिस्ट्रीशीटर प्रधान के पति संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद नौ आरोपितों में से पांच की गिरफ्तारी कर ली है, शेष की तलाश की जा रही है।

बताते चलें  पुरनापुर निवासी देवेंद्र पटेल, पूर्व प्रधान धनपाल पटेल के सहयोगी हैं। बुधवार रातं वह रिश्तेदारी से लौट रहे थे, तभी वर्तमान प्रधान प्रभा देवी के पति संजीव पटेल अपने भाइयों कमल, विनोद, हाकिम, सुरेंद्र व साथियों प्रशांत, प्रकाश, रोहित और गिरीश के साथ घात लगाए बैठा था। आरोप है कि उन्होंने देवेंद्र पर हमला किया और बचाने आए धनपाल पर भी लाठी-डंडों से प्रहार किया। इसी दौरान संजीव पटेल ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिससे एक गोली देवेंद्र के पैर में लगी और दूसरी गोली धनपाल को छूते हुए निकल गई। इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ चल रही है और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button