No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

धर्म स्थलों से फिर हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर, पुलिस एक्शन मोड में  10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

No Slide Found In Slider.

बरेली। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों पर अब फिर से सख्ती होने जा रही है। बरेली पुलिस आज से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर नियमविरुद्ध लाउडस्पीकरों को हटवाएगी और मानक से अधिक ध्वनि पर बजने वाले यंत्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद जिलेभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारी, सीओ और क्षेत्रीय पुलिस टीमों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे सभी ध्वनि प्रसारण यंत्रों की जांच करें।

जांच के दौरान यदि किसी स्थल पर अधिक ध्वनि तीव्रता या बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकर पाए गए, तो उन्हें तत्काल हटवाया जाएगा। इसके अलावा, जिन स्थलों से पहले हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि रात 10 बजे के बाद किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजने नहीं दिए जाएंगे। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

आज से 10 नवंबर तक बरेली में चलेगा तीन दिवसीय अभियान,धार्मिक स्थलों से हटाए जाएंगे अवैध लाउडस्पीकर,ध्वनि मानक से अधिक आवाज़ पर भी कार्रवाई,पहले हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा लगाए तो तुरंत हटवाए जाएंगे,रात 10 बजे के बाद किसी भी लाउडस्पीकर पर सख्त रोक।

एसएसपी अनुराग आर्य बोले“कानून से ऊपर कोई नहीं। धार्मिक सौहार्द बनाए रखते हुए नियमों के तहत ही ध्वनि प्रसारण की अनुमति होगी। पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।”

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button