No Slide Found In Slider.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशबरेली

एक करोड़ की मार्फिन और 40 लाख की अफीम के साथ पांच तस्कर दबोचे, दो फरार

No Slide Found In Slider.

बरेली। नशे के खिलाफ अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक करोड़ रुपये की मार्फिन और 40 लाख की अफीम बरामद की गई है।

गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश, झारखंड और मणिपुर तक फैले एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मणिपुर से लाकर बरेली में करते थे सप्लाई

थाना भमौरा पुलिस ने ग्राम ताजपुर नवदिया के रहने वाले भूपराम और प्रमोद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कुछ समय पहले बदायूं के नवनीत नामक व्यक्ति से संपर्क किया था, जो पहले से नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

नवनीत ने इन दोनों को मजदूरी छोड़ मार्फिन की तस्करी में शामिल कर लिया। ये तीनों मणिपुर से क्रूड मार्फिन पाउडर मंगवाकर उसमें अफीम मिलाकर स्मैक तैयार करते थे।

दो बार पहले भी ये लोग मणिपुर से माल लाकर बरेली और आसपास के जिलों में बेच चुके थे।

इस बार भी सौदा तय था, लेकिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई और सतीपुर के पास घेराबंदी कर भूपराम और प्रमोद को दबोच लिया गया, जबकि नवनीत मौके से फरार हो गया।

इनके पास से 01 किलो 11 ग्राम अवैध मार्फिन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

झारखंड से लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे अफीम

दूसरी कार्रवाई में थाना बरादरी पुलिस ने राजेश, सतीश (दोनों निवासी ग्राम ढका, थाना विशारतगंज) और सतेन्द्र (निवासी ग्राम ताजपुर नवदिया) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 01 किलो 657 ग्राम अफीम मिली, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि तीनों झारखंड से अजय सिंह नामक व्यक्ति के साथ मिलकर अफीम लाते थे।अफीम में कॉम्पलान जैसे पदार्थ मिलाकर पंजाब में ऊंचे दाम पर बेचने का धंधा चलाते थे। सतेन्द्र ग्राहकों से संपर्क करता था जबकि सतीश और राजेश झारखंड से माल लाने का काम करते थे। शुक्रवार की रात ये लोग डोहरा चौराहे से डबल डेकर बस पकड़कर पंजाब रवाना होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। अजय मौके से फरार हो गया।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button