9वीं बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित राम लाल कश्यप

बरेली। उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” जनपद शाखा बरेली के चुनाव/अधिवेशन में आज दिनांक 14-12-2025 को नामांकन एवं दिनांक 21-12-2025 को चुनाव/अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार सुरेंद्र कुमार संघ चुनाव अधिकारी लखनऊ की देखरेख में होना प्रस्तावित था। उक्त के क्रम में आज नामांकन प्रक्रिया जिला संघ कैंप कार्यालय विकासखंड परिसर बिथरी चैनपुर बरेली में संपन्न की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष पद हेतु राम लाल कश्यप, जिला महामंत्री पद हेतु महेश चंद्र वाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु अजीत सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री पद हेतु राजेंद्र सिंह कोली, एवं जिला संप्रेक्षक पद हेतु मिश्रयार खां उक्त पांचो पदों पर एकल-एकल ही नामांकन फार्म प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने समय उपरांत जिला अध्यक्ष पद पर राम लाल कश्यप,जिला महामंत्री पद पर महेश चंद वाल्मीकि,जिला कोषाध्यक्ष पद पर अजीत सिंह यादव,जिला संगठन मंत्री पद पर राजेंद्र सिंह कोली एवं जिला संप्रेक्षक पद पर मिसरयार खां को निर्विरोध निर्वाचित/विजय घोषित किया। संघ चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित प्रमाण-पत्र वितरण करने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया।





