No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सोमवार से उठेगा कूड़ा…नगर आयुक्त के समझाने पर माने कर्मचारी, दो दिन से शहर में फैली थी गंदगी

No Slide Found In Slider.

बरेली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद पिछले दो दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई। रविवार को नगर आयुक्त संजीव मौर्य के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार हो गए। अब सोमवार से शहर में कूड़ा उठान और सफाई कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।

दरअसल, शुक्रवार को हुए विवाद के बाद नाराज सफाई कर्मचारियों ने शनिवार और रविवार को शहर के किसी भी जोन से कूड़ा नहीं उठाया। इससे गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों तक गंदगी का अंबार लग गया। कई जगह कूड़ा प्वाइंटों पर कचरा सड़कों तक फैल गया, जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया था।

नगर आयुक्त संजीव मौर्य लगातार कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन निगम कर्मचारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार को बातचीत के दौरान कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। अब सोमवार सुबह से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और शहर की सड़कों व बाजारों की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा।

 शहर में गंदगी के ढेर से बढ़ी परेशानी

दो दिन तक सफाई न होने से शहर में हालात बिगड़ गए थे। पीलीभीत रोड, सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, बीसलपुर चौराहा और पुराने शहर के इलाकों में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे रहे। बाजारों में भी बदबू और मक्खियों के कारण लोग परेशान रहे। अब हड़ताल खत्म होने से राहत की उम्मीद है।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button