No Slide Found In Slider.
उत्तरप्रदेशबरेली

बरेली में तनाव: दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को ले जाने का आरोप, हिंदूवादी संगठन का धरना; भारी पुलिस फोर्स तैनात

No Slide Found In Slider.

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित विपिन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती के गायब होने की जानकारी पर उसके परिजन उसे तलाशते हुए एक जिम में जा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जिम में मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद उन्होंने दूसरे समुदाय के युवक पर उनकी बेटी को ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारी नगर चौराहे के पास मिनी बाईपास पर सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया और नारेबाजी शुरू हो गई।

इधर पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहलाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो प्रदर्शन और उग्र हो गया। हालात बिगड़ते देख इज्जतनगर थाना प्रभारी ने आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

रात करीब साढ़े नौ बजे तक भी मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और लोग डटे रहे। एसपी सिटी और सीओ तृतीय ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने का प्रयास किया और स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की।

No Slide Found In Slider.

Live bharat TV

Related Articles

Back to top button